फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply stalled due to wire break, trouble to people

तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप लोगों को परेशानी

Tue, 07 Sep 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Power supply stalled due to wire break, trouble to people
पीडीडीयू नगर। रविवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सोमवार की सुबह पानी के लिए उठानी पड़ी। रविवार को कई फीडरों से की जाने वाली बिजली आपूर्ति में व्यवधान के कारण लोगों को उमस व गर्मी से भरी रात जागकर काटनी पड़ी। कहीं तार टूटने तो कहीं इंसुलेटर में खराबी आने के कारण आपूर्ति में व्यवधान होता रहा। चंदासी उपकेंद्र के 33 केवी का जंफर उड़ जाने से दो घंटे पूरे नगर की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी चंदासी फीडर के जुड़े उपभोक्ताओं को उठानी पड़ी। फीडर से जुड़े अधिकांश इलाकों में बिजली आती व जाती रही। वहीं सिद्धार्थपुरम कालोनी में इंसुलेटर में पंचर होने के कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह 10.30 बजे गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की। वहीं फीडर संख्या तीन में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटने से रात के नौ से 12 बजे तक तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। फीडर के सब्जी मंडी के समीप रात के नौ बजे तेज आवाज के साथ हाईटेंशन तार टूट गया। टूटे तार की मरम्मत करने में विभागीय कर्मचारियों को तीन घंटे लग गए। इसके अलावा रात के 11 बजे चंदासी उपकेंद्र में लगे 33 हजार केवी का जंफर जल जाने से पूरा नगर अंधकार में डूब गया। रात के एक बजे इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। सोमवार को भी लाइट आती और जाती रही जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed