{"_id":"68a381aa957957a4f50a7029","slug":"potholes-on-53-roads-will-be-filled-48-lakh-rupees-will-be-spent-chandauli-news-c-189-1-svns1011-135217-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: भरे जाएंगे 53 सड़कों के गड्ढे, 48 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: भरे जाएंगे 53 सड़कों के गड्ढे, 48 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले की 53 सड़कों को पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढामुक्त किया जाएगा। इन सड में 13 ओडीआर (गैर जनपद को जाेड़ने वाली) और 40 ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें शामिल हैं। इन सभी सड़कों पर एक साल में गड्ढे बन गए हैं।
ग्रामीण काफी दिनों से सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। कार्ययोजना में 124 किलोमीटर की क्षतिग्रस्त सड़कों को शामिल किया गया है। कार्ययोजना शासन के पास भेज दी गई है। मंजूरी व धन मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ कराया जाएगा।
बरसात के कारण हुए जलभराव, भारी वाहनों के आवागमन और अन्य कारणों से जिले की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनमें कई तो चलने के योग्य नहीं हैं। इन सड़कों से करीब 60 गांवों की लगभग 50 हजार की आबादी का आवागमन होता है। इन सड़कों में अधिकांश पर बड़े-बड़े खतनाक गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
इन पर आवागमन करना काफी कठिन हो गया है। बरसात में तो इन सड़कों पर चलना जान जोखिम में डालने के समान है। पानी से भरे गड्ढों में आए दिन लोग गिरकर घायल होते रहते हैं। पिछले वर्ष नवंबर माह में 13 करोड़ रुपये से जिले की 86 सड़कों का नवीनीकरण कराया गया था। इसके अलावा गड्ढामुक्ति अभियान के तहत 300 से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया था। अब 53 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।