फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Potholes made on 250 km road will be filled with two crores in the district

जिले में दो करोड़ से भरे जाएंगे 250 किलोमीटर सड़क पर बने गड्ढे

Thu, 21 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Potholes made on 250 km road will be filled with two crores in the district
पीडीडीयू नगर। जनपद में शीघ्र ही सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए गड्ढामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब 250 किलोमीटर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए दो करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रेषित कर दी है। शासन से स्वीकृति मिलने व धन अवमुक्त होने के बाद सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पिछले वर्ष पीडब्ल्यूडी ने जिले की 458.82 किलोमीटर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए शासन से 5.16 करोड़ रुपयों की मांग की थी। शासन से प्राप्त धन से विभाग ने करीब सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया था। इस वर्ष विभाग ने शासन से 250 किलोमीटर की विभिन्न सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए शासन के पास दो करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर प्रेषित कर दी है। शासन से धन मिलने के बाद सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। पिछले वर्ष सड़कों पर बने गड्ढों को भरे जाने के बावजूद जिले की कई सड़कों पर अभी भी गड्ढे बरकरार हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर बने गड्ढों के कारण लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को विवश हैं। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने इस बार ग्रामीण सड़कों को विशेष रूप से कार्ययोजना में शामिल किया है।
विज्ञापन

सकलडीहा-सैदपुर मार्ग हो गया है जर्जर
चहनिया क्षेत्र की लगभग सभी सड़कें बदहाल अवस्था में पहुंच गई हैं। सबसे ज्यादा खराब दशा सकलडीहा से सैदपुर मार्ग की है। लगभग 20 किलोमीटर की इस सड़क का निर्माण पिछले लोकसभा चुनाव के समय कराया गया था। निर्माण में मानक का ध्यान व रखे जाने से बनने के एक वर्ष बाद ही सड़क उखड़ गई है। सड़क पर बने गड्ढों के चलते इस पर आवागमन मुश्किलभरा हो गया है। वहीं बलुआ-टांडा मार्ग पर छपरा से लेकर टांडाकला तक लगभग दो किलोमीटर सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। इसके अलावा चहनिया से पीडीडीयू नगर जाने वाले करीब 15 किलोमीटर मार्ग पर भी गड्ढों की भरमार है। सड़क पर बने गड्ढों में आए दिन ट्रकों के फंस जाने से जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

चकिया व इलिया क्षेत्र में भी सड़कें हैं क्षतिग्रस्त
चकिया के सोनहुल से भीषमपुर मार्ग की हालत खराब होने से राहगीरों के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग दर्जनों गांवों व कई संपर्क मार्गों को जोड़ने में सहायक है। इसके अलावा मार्ग से मिर्जापुर का अदलहाट भी जुड़ता है। वहीं इलिया-बेन-धरौली मार्ग भी पिछले एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। लगभग 14 किलोमीटर के इस मार्ग पर जगह-जगह कई गड्ढे बन गए हैं। इससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा में क्षेत्र की सड़कों पर चलना हुआ दुश्वार
कंदवा क्षेत्र में भदखरी गांव को सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली एक किलोमीटर लंबी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं बरहनी-घोसवा संपर्क मार्ग, इमिलिया संपर्क मार्ग, बहेरा-ककरैत मार्ग, कंदवा-तेल्हरा मार्ग, परसडीहा-डेढ़गांवा मार्ग, भरहुलिया-तुलसी आश्रम संपर्क मार्ग, बरीला-पई मार्ग, भदखरी-महुंजी मार्ग, खोर-गौसपुर मार्ग, बरहनी-महुंजी मार्ग अब तक गड्ढामुक्त नहीं हो पाए हैं। इन रास्तों पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मार्गों पर बने गड्ढों व बिखरी गिट्टियों के चलते लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।लोगों ने पीडब्ल्यूडी से इन सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाने की मांग की है।

मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह नई कार्ययोजना में अधिकांश ग्रामीण सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए शामिल किया गया है। इसके बाद भी यदि कुछ सड़कें छूट जाती हैं तो नए सिरे से कार्ययोजना तैयार कर उनपर बने गड्ढों को भी भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed