फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   posibility of tourism in purvanchal

पूर्वांचल में पर्यटन की खूब संभावना

Thu, 15 Oct 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 15 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
posibility of tourism in purvanchal
सिने तारिका अमिषा पटेल ने कहा कि पूर्वांचल में देवदरी और राजदरी जैसे जलप्रपात हैं।
विज्ञापन


 साथ तमाम पर्यटन महत्व के स्थल हैं। इनको पर्यटकों की निगाह में लाने की जरूरत है। पर्यटकों की आवक बढे़गी तो शहर दोनों का तेजी से विकास होगा। होटल सहित पर्यटन से जुडे़ तमाम व्यवसाय विकसित होने लगेंगे। यहां युवाओं को रोजगार भी मिलने लगेगा।


अमिषा बुधवार को नगर स्थित जेनैक्स प्लाजा होटल के उद्घाटन करने यहां आई थीं।  उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वाराणसी जाने वाले सैलानी मुगलसराय से होकर जाते हैं।


ऐसे में जरूरी है कि यहां पर्यटकों के लायक बेहतरीन होटल हों। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों में घूमने लायक तमाम स्थल हैं। ऐसे स्थलों के बारे में जानने पर सैलानियों की रुचि बढ़ेगी।


 उन्होंने कहा कि हर जगह कलाकारों की भरमार है। आवश्यकता सिर्फ उन्हें आगे बढ़ाने  की है। सामाजिक संगठनों को कलाकारों को मंच देने के लिए काम करना चाहिए।


एक कलाकार अपनी कला का लोहा देश और विदेश में मनवाता है। अपनी फिल्मों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी दो फिल्में भइया जी सुपर हिट और देशी मैजिक शीघ्र ही आने वाली है।

 देशी मैजिक में उनका डबल रोल है और इसका निर्देशन भी वे खुद कर रही हैं। यह अमिषा प्रोडक्शन की पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed