फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   political

सीएबी और एनआरसी के विरोध में निकल रहे जुलूस को पुलिस ने रोका

Sat, 14 Dec 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
political
सीएबी और एनआरसी के विरोध में पीडीडीयू नगर के कसाब महाल से जुलूस निकाल रहे लोगों को समझाते एसडीएम ? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयूू नगर। सीएबी और एनआरसी के खिलाफ शुक्रवार को कसाब महाल चौराहे से लोगों की ओर से निकाले जा रहे जुलूस को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच खूब बहस भी हुई। लोग शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाले जाने की मांग पर अड़ेे रहे, जबकि पुलिस ने बिना इजाजत जुलूस निकालने से सभी को रोक दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम पीडीडीयू नगर को लोगों ने मांग पत्र सौंपा। इस दौरान लगभग दो घंटे तक चौराहा लोगों की भीड़ से पूरी तरह जाम रहा।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन बिल 2019 (सीएबी) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में शुक्रवार को नगर स्थित कसाब महाल चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसके बाद लोग जुलूस के रूप में जैसे ही आगे बढ़ने लगे तभी एडिशनल एसपी प्रेमचंद्र, सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, कोतवाल शिवानंद मिश्रा फोर्स के साथ पर पहुंच गए और जुलूस निकालने से लोगों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और लोगों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। लोगों शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने की बात करने से वहीं पुलिस बिना अनुमति के जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष चंदौली हाजी शेख इलियास ने कहा कि सीएबी और एनआरसी हर तबके के लोगों को कठिनाई में डालने वाले है। जिस पर उन्होंने सीएबी और एनआरसी वापस लेने की मांग की। एआईएमआईएम यूथ प्रेसीडेंट नाजिम अकबर खान ने कहा कि सीएबी पूरी तरह से संविधान के अनुच्छेद 14 व 15 का उल्लंघन है। कहा कि संविधान से छेड़छाड़ करने वालों को स्वीकार नहीं है। एसडीएम कुमार हर्ष ने कहा कि लोगों के पास जुलूस निकालने के लिए अनुमति नहीं थी, जिसके चलते इन्हें रोक दिया गया है। इस दौरान जिशान वसीम, जुनैद, शाहिद, नाजिम, मुमताज, शहमा, डा. अलाउद्दीन, गुफरान, अल्ली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed