{"_id":"60c5ce7b4da62143204ace6d","slug":"police-took-away-wheel-of-groom-car-after-dispute-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विवाद के बाद दूल्हे की गाड़ी का चक्का खोल ले गई पुलिस, बाद में दिया ये तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विवाद के बाद दूल्हे की गाड़ी का चक्का खोल ले गई पुलिस, बाद में दिया ये तर्क
Sun, 13 Jun 2021 02:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:53 PM IST
सार
चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं गांव में यह घटना हुई है। आरोप है कि पुलिस ने ड्राइवर को रातभर थाने में रखा।
विज्ञापन
पुलिस ने खोले कार के पहिए।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं गांव में शुक्रवार की रात दूल्हे की गाड़ी को एक स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी। इसके पर बाद स्कॉर्पियों चला रहे एक गांव के पूर्व प्रधान व बारातियों में विवाद हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे की गाड़ी का एक पहिया खोलकर अपने साथ थाने ले आई। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
धानापुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं गांव निवासी श्रीबिंद की बेटी की शादी में एक जिला पंचायत सदस्य व एक गांव के पूर्व प्रधान शामिल होने के लिए पहुंचे थे। समारोह में शामिल होने के बाद पूर्व ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य की स्कार्पियों ने गांव से सौ मीटर दूर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर दूल्हे की गाड़ी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे बाद बरातियों और पूर्व प्रधान के बीच विवाद हो गया। सूचना के बाद धानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हे की गाड़ी का पहिया खोल लिया और उसे थाने ले आई। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने कहा कि गाड़ी कोई न उठा ले जाए, जिसके लिए चक्का खोलकर पुलिस थाने ले आई। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन