{"_id":"6217da5f09b5ce4e960df0dc","slug":"police-threatened-by-ninth-student-notice-sent-chandauli-news-vns6401363153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चुनाव में नौवीं में पढ़ रहे छात्र से खतरा, भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चुनाव में नौवीं में पढ़ रहे छात्र से खतरा, भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिले की पुलिस अपने कारनामों के चलते अक्सर चर्चा में रहती है। फिलाहाल ताजा मामला सदर कोतवाली के सेरुका गांव का है। जहां पुलिस की संस्तुति के बाद नौवीं में पढ़ रहे 14 वर्षीय सूर्यांश सिंह को सदर एसडीएम के द्वारा शांतिभंग की आशंका से पांबद करने का नोटिस मिल है। उन्होंने आदेश दिया है कि किशोर को 50 हजार का निजी मुचलका देना होगा। नोटिस मिलने के बाद से छात्र के परिजन परेशान हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सेरूका गांव का निवासी सूर्यांश सिंह सैयदराजा के नेशनल इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ता है। गत दिनों पहले पुलिस की ओर से उसे एक नोटिस तामिल कराई गई। जिसमें उनकी उम्र को पुलिस के द्वारा 19 वर्ष दर्शाया गया था और लिखा गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनसे गड़बड़ी या अशांति की आशंका है। ऐसे में सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने पुलिस की संस्तुति के बाद से 107/116, 111/112 के तहत पांबद किया है। वह 50 हजार के निजी बंधपत्र के साथ मुचलका जमा कर सकता है। हालांकि उसे आश्वासन देना होगा कि चुनाव में वह किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करेगा। सूर्यांश ने बताया कि वह कक्षा नौवीं में पढ़ता है। आगे उसका भविष्य अंधकारमय हो गया है। बगैर मामले और तथ्यों की जांच किए पुलिस ने उन्हे शांतिभंग के आरोप में पाबंद कर दिया। ऐसे लोगों के खिलाफ जांच करके कार्रवाई होनी चाहिए। किशोर की मां सरोज देवी ने कहा कि पढ़ने में सूर्यांश काफी होनहार है। लेकिन पुलिस की ओर से शांतिभंग का नोटिस मिलने के बाद वह सदमे में है। उसे भय है कि आगे उसके भविष्य में दिक्कत होगी। कहा कि तथ्यहीन जानकारी देने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच करके कार्रवाई जरूरी है। सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर शांतिभंग के लिए पत्र दिया गया था। इसके बाद उन्होंने नोटिस दिया।