फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police stopped former Samajwadi party MLA car by overtaking angry manoj singh dablu said this behavior is inappropriate

चंदौलीः पुलिस ने ओवरटेक कर रोकी सपा के पूर्व विधायक की गाड़ी, भड़के नेता ने कहा- पुलिस का यह व्यवहार अनुचित

Thu, 09 Sep 2021 11:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Sep 2021 11:51 PM IST
सार

एसडीएम की ओर से सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू  को पाबंद किया गया है। मनोज सिंह एक निजी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। सकलडीहा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद के पास धीना पुलिस ने पूर्व विधायक के काफिले को रोक लिया। 

विज्ञापन
Police stopped former Samajwadi party MLA car by overtaking  angry manoj singh dablu said this behavior is inappropriate
पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू अब पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। चंदौली जिले की धीना पुलिस ने बृहस्पतिवार को नौरंगाबाद के पास काफिले को ओवरटेक कर रोक दिया और उन्हें 107/16 की नोटिस थमा दी। 

विज्ञापन


एसडीएम की ओर से सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक को पाबंद किया गया है। मनोज सिंह एक निजी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। सकलडीहा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद के पास धीना पुलिस ने पूर्व विधायक के काफिले को रोक लिया और एसडीएम की नोटिस पकड़ा दी। पुलिस का यह कदम पूर्व विधायक को नागवार गुजरा। 
विज्ञापन


कहा कि एक जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस का यह व्यवहार अनुचित है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पुलिस की इस कार्रवाई को राजनति से प्रेरित बताया।  मुझे यह नोटिस इसलिए दी गई है ताकि मैं युवाओं से बात ना कर सकूं। कहा तीन दिन में तीन मुकदमे किये जा चुके हैं वहीं पुराने मुकदमे खोजे जा रहे हैं। धीना थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि पूर्व विधायक को एसडीएम के आदेश पर शांति भंग की नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः चंदौलीः फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार 

सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने अशोक कुमार

समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त का मनोनयन होते ही व्यापारियों तथा उनके समर्थकों ने खुशी की लहर दौड़ पड़ी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति पर बृहस्पतिवार  को चंदौली में व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने अशोक कुमार गुप्त को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।  

मनोनयन के बाद सैदूपुर स्थित आवास पहुंचने के बाद व्यापारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही व्यापारियों का हित निहित है, वह सदैव व्यापारियों के हित के लिए संघर्ष करते रहे हैं और करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed