फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police pasted attachment notice by playing Dugdugi

Chandauli News: डुगडुगी बजाकर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की

Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Police pasted attachment notice by playing Dugdugi
पीडीडीयू नगर। कांशीराम आवास आवंटन घोटाले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने बुधवार को नगर पंचायत चंदौली क्षेत्र के रहने वाले चार आरोपियों के घर पर कुर्की के उद्घोषणा की नोटिस चस्पा की। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई आरोपियों के न्यायालय में पेश नहीं होने पर की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि चंदौली नगर पंचायत में कांशीराम आवास योजना के तहत बने 40 आवासों को 2011 में अधिकारियों ने गलत कागजात बनवाकर अपने रिश्तेदारों और कर्मचारियों को अलाट कर दिया था। क्षेत्र के चंद्रमोहन ने 2013 में चंदौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के बार-बार फाइनल रिपोर्ट लगाने के बाद और आरोपियों पर कार्रवाई न होने से चंद्रमोहन ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका डाली। जिसके बाद हाईकोर्ट ने आरोपियों के गिरफ्तारी का आदेश एसपी को दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने रसड़ा नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम सुनील कुमार बरनवाल समेत अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया। बाद में तत्कालीन तहसीलदार और रिटायर्ड एडीएम शीतला प्रसाद ने कोर्ट में सरेंडर किया। बुधवार को इस मामले कार्रवाई करते हुए एसआई राजकुमार पांडेय ने चंदौली नगर पंचायत की रहने वाले अब्दुल मजीद, प्रमोद सिंह, कैलाश प्रसाद, ज्योति देवी के घर पर डुगडुगी बजाकर कुर्की के उद्घोषणा की नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगण समय से संबंधित न्यायालय में हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति न्यायालय के आदेश से कुर्क कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed