फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police engaged in removing encroachment on the road

सड़क पर किया अतिक्रमण हटाने में जुटी पुलिस

Mon, 23 May 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in removing encroachment on the road
सकलडीहा। अतिक्रमण के कारण सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाने के प्रयास में पुलिस जुट गई है। रविवार को कोतवाल विनोद मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कस्बा सहित आसपास बाजार में अभियान चलाकर दुकानदारों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित बस स्टैंड हटाने, जाम की समस्या से निजात दिलाने व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीओ अनिरूद्ध सिंह के निर्देश पर कोतवाल ने सकलडीहा, नागेपुर, टिमिलपुर, ईटवा और तेंदुई कस्बा में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। चेताया कि अतिक्रमण के कारण जाम लगने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वाहन स्टैंड पर पहुंचकर जांच पड़ताल की औरवाहन चालकों को बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने पर सीज करने की चेतावनी दी। पुलिस की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची हुई है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed