फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police charged to save the culprits

पुलिस पर लगाया दोषियों को बचाने का आरोप

Mon, 29 Jun 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police charged to save the culprits
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महड़ौरा गांव के प्रधान रहे मनोज यादव के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग को लेकर परिवार के लोगों ने सोमवार को मुख्यालय पर एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। आरोप लगाया कि हत्यारों का संबंध सत्ता पक्ष से होने के चलते मुकदमे की विवेचना को गैर जनपद ट्रांसफर दिया गया है। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने पीड़ित परिवार के एक सदस्यों को एसपी से मुलाकात कराई। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। हालांकि चेताया कि अगर किसी प्रकार का पक्षपात किया गया तो परिवार के लोग सामूहिक रुप से आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

महड़ौरा प्रधान मनोज यादव की नौ अप्रैल को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बलुआ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सात आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। लेकिन बाद में उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद मामले की विवेचना गैर जनपद मीरजापुर जिले की पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। मृतक मनोज यादव के बड़े भाई संतोष यादव, माता मनरा देवी और पत्नी ममता यादव ने आरोप लगाया कि हत्यारे सत्तापक्ष से जुड़े हुए हैं, इसलिए पुलिस जानबूझकर उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। इसी के चलते मुकदमे की विवेचना को गैर जनपद में ट्रांसफर किया गया है। पीड़ित परिवार के लोगों ने चेताया कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी पुलिस लाइन के सामने सामूहिक आत्मदाह करेंगे। आनन फानन में पहुंचे कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को एसपी से मुलाकात कराई। जहां उन्होंने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमे की विवेचना गैर जनपद में स्थानांतरित हुई है। पीड़ित परिवार के लोगों को न्याय मिलेगा। इस मामले में किसी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed