फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police caught four animal smugglers

पुलिस ने चार पशु तस्करों को पकड़ा

Wed, 09 Jun 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Police caught four animal smugglers
कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर गांव के पास कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चार पशु तस्करों को दो पिकअप वाहन व एक मैजिक वाहन के साथ पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने वाहन में लदे 13 पशुओं को मुक्त कराया। पकड़े गये पशुओं समेत तस्करों व वाहनों को पुलिस कोतवाली ले आई। जहां मुकदमा पंजीकृत कर पशु तस्करों को जेल भेज दिया। अहरौरा की तरफ से दो पिकअप व एक मैजिक वाहन से चार पशु तस्कर 13 गोवंश को लेकर मुरारपुर के रास्ते पीतपुर से होते हुए बिहार प्रांत को जाने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के निर्देश पर रामपुर पुलिस चौकी चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र राय ने हमराहियों के साथ मुरारपुर तिराहे पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस की घेराबंदी को देखते ही तस्कर तेज रफ्तार से निकल पड़े। पुलिस ने पीछा कर पीतपुर गांव के पास घेराबंदी कर दो पिकअप वाहन बिना नंबर प्लेट व एक मैजिक वाहन को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने उसमें सवार चार पशु तस्करों को भी दबोच लिया। पुलिस तस्कर समेत वाहन व गोवंशों को कोतवाली ले आई। पकड़े गये पशु तस्करों की पहचान अरुण कुमार निवासी भरतपुर थाना बड़ागांव वाराणसी, रोहित कुमार निवासी गंगेश्वरनाथ थाना चुनार मिर्जापुर, गोविंद कुमार यादव निवासी मझियार पहाड़ अहरौरा मिर्जापुर तथा भीम निवासी शिवरामपुर चांद कैमूर भभुआ बिहार के रुप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर बुधवार को पशु तस्करों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed