{"_id":"6023ad7e8ebc3e4c4e63e300","slug":"police-caught-32-lakh-illegal-liquor-from-chandauli-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस ने पकड़ी 32 लाख की अवैध शराब, हरियाणा से जा रही थी बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस ने पकड़ी 32 लाख की अवैध शराब, हरियाणा से जा रही थी बिहार
Wed, 10 Feb 2021 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 10 Feb 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के अलीनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान चकिया तिराहे के पास 32 लाख रुपये की 3555 लीटर अवैध शराब पकड़ी। वहीं, तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तस्कर शराब की खेप लेकर हरियाणा से बिहार जाने की फिराक में था। सूचना पर सर्विलांस सेल और अलीनगर थाने की पुलिस को सफलता मिली है। एसपी अमित कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी।
विज्ञापन