फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police assured peace by marching flag

फ्लैग मार्च कर पुलिस ने दिया शांति का भरोसा

Sat, 03 Apr 2021 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police assured peace by marching flag
सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के नेतृत्व में पूरे सर्किल में फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति व्यवस्था के प्रति भरोसा दिलाया गया। इस दौरान लोगों को शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैयारी शुरू हो गई है। अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम, सीओ सकलडीहा श्रुति गुप्ता और रामवृक्ष के साथ सकलडीहा, बलुआ, धानापुर, धीना, कंदवा सहित विभिन्न थाना अंन्तगत गांव और कस्बा में पैदल फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। हिदायत दी गई कि किसी भी उम्मीदवार द्वारा चुनाव आचार संहिता का उलंधन करने की शिकायत पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर कोतवाल अवनीश राय, बलुआ एसओ उदय प्रताप सिंह, धानापुर एसओ अखिलेश मिश्रा, राजेश कुमार, अतुल प्रजापति, कस्बा प्रभारी भूपेशचंद्र कुशवाहा, अच्छेलाल, रामनिवास, हरिकेश, अनुराग गुप्ता, दुर्गेश सिंह, दिनेश रहे। चहनियां: पंचायत चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को कस्बा सहित दर्जनों गांवों और बाजारों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। सकलडीहा सीओ श्रुति गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों ने स्थानीय कस्बा सहित कैलावर, पक्खोपुर, कांवर, महड़ौरा, डेरवा, पपौरा, मथेला, रमौली, मोहरगंज, बैराठ, रामगढ़, दरियापुर, नादी निधौरा, नैढ़ी, मारुफपुर, नदेसर, हसनपुर, तिरगावां, मुकुंदपुर, टांडाकला, सोनबरसा, हरधन जुड़ा, बलुआ आदि गांवों में घूम कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इनसेट-
एएसपी नक्सल के नेतृत्व में पुलिस ने की फ्लैग मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
नौगढ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस प्रशासन ने एडिशनल एसपी नक्सल अनिल कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मुख्य बस से शुरू होकर कस्बा नौगढ के मोहल्लों और गलियों में घुमा। इस दौरान लोगों से चुनाव में शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया। इससे पहले डुमरिया गांव के रास्ते मझगांई, मझगावां, अमरा भवानी, नर्वदापुर समेत अन्य गांवो में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
तहसील स्तरीय अधिकारियों की हुई बैठक
सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी प्रेमप्रकाश मीणा शुक्रवार को तहसील सभागार में तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने तहसील स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर की मैपिंग चार्ट, रूट चार्ट, बसों की संख्या, कर्मचारी और अधिकारियों की ड्यूटी रोस्टर, अतिसंवेदनशील और संवेदनशील एवं सामान्य मतदान स्थलों का निरीक्षण के साथ स्ट्रांग रूम चिन्हित कर जानकारी देने का निर्देश दिया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र बहादूर सिंह, अभिषेक सिंह, बीडीओ गुलाब चन्द्र सोनकर,केहर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed