{"_id":"60d7f9a08ebc3e348c5ea845","slug":"police-arrested-one-shooter-who-accused-of-pradhan-pati-murder-case-in-chandauli-after-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः प्रधान पति हत्याकांड में शामिल शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार , एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः प्रधान पति हत्याकांड में शामिल शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार , एक फरार
Sun, 27 Jun 2021 09:46 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:46 AM IST
सार
बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगे। बाद में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कटारूपुर गांव के पास मुठभेड़ के बाद श्रवण यादव नामक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के महड़ौरा ग्राम प्रधानी पति हत्याकांड में शामिल एक बदमाश को शनिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। बलुआ थाना और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सूचना पर बलुआ थाने की पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम के साथ टांडकला- मजदहा मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। जिस पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगे।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कटारूपुर गांव के पास मुठभेड़ के बाद श्रवण यादव नामक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी। गिरफ्त में आया बदमाश जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके ऊपर 20 हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। घायल बदमाश को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महड़ौरा गांव के प्रधान पति पंकज सिंह की हत्या पूर्व प्रधान मनोज यादव के जिगरी दोस्त परमेश्वर यादव ने उनके परिजनों के साथ मिलकर तीन शूटरों से कराई थी। पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारोपी धमेंद्र यादव(36) ने ये खुलासा किया था। इस मामले में पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।