फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police and static team checked vehicles

चुनाव को लेकर पुलिस व स्टेटिक टीम ने की वाहनों की जांच

Wed, 16 Feb 2022 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police and static team checked vehicles
नौगढ़। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर इलाके में पुलिस सक्रिय हो गई है। जहां प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं को पूरा करने में लगे हैं वहीं पुलिस व स्टेटिक टीम आदर्श आचार संहिता का पालन कराए जाने के लिए वाहनों की जांच में जुटी है। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को सीओ आपरेशन शेषमणि पाठक ने सोनभद्र के बॉर्डर पर तिवारीपुर और जयमोंहनी पोस्ता में बनाए गए अंतर्जनपदीय बैरियर का निरीक्षण करने के पश्चात वाहनों की सघन जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस व स्टेटिक टीम ने दोपहिया वाहनों, कारों, जीपों, ऑटो, मालवाहनों सहित अन्य बड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान चार पहिया वाहनों के बोनट व डिग्गी खोलवाकर तलाशी ली। सीओ ऑपरेशन ने नौगढ़ और चकरघटृटा थाने की पुलिस को प्रतिदिन सोनभद्र और मिर्जापुर के सीमावर्ती इलाकों में आने-जाने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया। चेताया कि बिना जांच के कोई भी वाहन थाना क्षेत्र के अंदर व बाहर आने व जाने नहीं दिया जाए। बताया कि सीमावर्ती इलाकों के मार्गों पर भी पुलिस टीम को सचेत किया गया है। जांच टीम में थाना प्रभारी नौगढ़ राजेश सरोज व थानाध्यक्ष चकरघट्टा अलखनारायण सिंह के साथ अन्य कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed