फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pole broken by truck shock, supply stalled for eight hours

ट्रक के धक्के से टूटा खंभा, आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 07 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pole broken by truck shock, supply stalled for eight hours
पीडीडीयू नगर। चंदासी स्थित दामोदरदास पोखरे के समीप रविवार की भोर करीब पौने पांच बजे ट्रक के धक्का मार दिए जाने से बिजली का पोल टूटकर दूसरे पोल पर जा गिरा। इससे एक फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत कार्य के लिए दो अन्य फीडरों की लाइट भी काटनी पड़ी। इससे तीन फीडर से जुड़े करीब एक हजार उपभोक्ताओं को आठ घंटे बिजली नहीं मिली। बिजली कर्मियों ने बिजली के टूटे तारों और पोल की मरम्मत कर दोपहर के 1.40 मिनट पर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

रविवार की भोर में बैक करते समय एक ट्रक ने चंदासी उपकेंद्र से निकले फीडर संख्या चार के एक पोल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे पोल टूटकर दूसरे पोल पर जा गिरा और तार टूटकर गिर पड़े। गनीमत रही कि भोर का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही नहीं थी । चंदासी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिकर्मियों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मी तार जोड़ने पहुंचे। मरम्मत कार्य के लिए उन्हें क्षतिग्रस्त पोल के समीप से गुजरे फीडर संख्या दो व तीन की बिजली आपूर्ति भी बंद करनी पड़ी। इससे करीब एक हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह बिजली न रहने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। दोपहर के एक बजकर 40 मिनट पर बिजली आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के धक्के से पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। विभागीय कर्मियों ने तारों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी है।
चंदासी पुलिस चौकी के समीप पीडब्ल्यूडी की जमीन कुछ लोगों ने बालू व गिट्टी की मंडी बना रखी है। रात के अंधेरे से भोर होने तक ट्रकों व ट्रैक्टरों से इन मंडियों में गिट्टी व बालू गिराया जाता है। अंधेरे में न दिखने के कारण इन ट्रकों के धक्के से अक्सर जीटी रोड के किनारे लगे पोल टूट जाते हैं और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed