फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Poetess Munakka and scholar received Vidya Vachaspati award

Chandauli News: कवयित्री मुनक्का और विदुषी को मिला विद्या वाचस्पति सम्मान

Tue, 19 Aug 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Poetess Munakka and scholar received Vidya Vachaspati award
पीडीडीयू नगर पालिका कार्यालय सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन में सम्मान पत्र के साथ अति​थिगण। संव
पीडीडीयू नगर। अस्मिता नाट्य संस्थान और अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद की ओर से नगर पालिका कार्यालय के हॉल में आयोजित कजरी काव्य और गायन संगम में नामी गिरामी कवियों ने रचनाओं से उपस्थित लोगों का मन मोहा। इसके पूर्व संस्थान की ओर से चंदौली की कवयित्री मुनक्का मौर्य और काशी की कवयित्री विदुषी साहाना को काशी हिंदी विद्यापीठ की ओर से विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

काव्य गोष्ठी की शुरूआत डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने वाणी वंदना से की। इसके बाद डॉ. गिरीश पांडेय काशिकेय ने सईया कीन द मोबाईल बाजार से, बात करब हम यार से ना सुनाया तो इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कईसे दाल रोटी खाईल जाई, बहुत बढ़त बा महंगाई पिया ना सुनाकर महंगाई के दर्द को बताया। डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने मैं जान हूं गुलशन की, फूलों की सहेली हूं, रिश्तों के बवंडर में मैं मीत अकेली हूं सुनाकर लोगों का मन मोहा। डॉ. अनीता मिश्रा ने सखी खेली आई सावन में की कजरिया ना, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने जवन मजा बाटे सइयां रोटी दाल में,ऊ नाही बा श्रीमाल में ना, श्रीमाल में ना, मुनक्का मौर्या ने ये ज़िंदगी दो धार पर टिकी है दोस्तों, ये दिल तो बस प्यार प्यार पर टिकी है दोस्तों, कजरी सुनाकर लोगों को बारिश का एहसास कराया। इनके अतिरिक्त हर्ष अग्रवाल, विजय कुमार गुप्ता ने काब्य पाठ किया। बाल फिल्म कलाकार रोमेस्ट शर्मा और रूद्र ने संवाद प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी और विनीता अग्रहरी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अस्मिता नाट्य संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गुप्ता, सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, डाॅ. एके सिंह, घनश्याम विश्वकर्मा, डाॅ. उषा पांडेय, डाॅ. आनंद श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल, देवेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed