फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   pocket cut for Festival

कर्मचारियों की जेब काटकर मनेगा महोत्सव

Fri, 20 Mar 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 20 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
pocket cut for Festival
सरकारी कर्मचारियों के जेब काटकर जनपद  चंदौली का मनाया जायेगा महोत्सव।
विज्ञापन
इसके लिए बकायदे कूपन हर विभाग के लिए जारी कर दिये गये हैं।

इस आदेश से हर विभागों में विरोध के स्वर फूट रहे हैं। लेकिन आवाज उठाने की हिमाकत कोई नहीं कर पा रहा है। वहीं आधिकारी इस पूरे मामले में स्वेच्छा से दान करने की बात बता रहे है।
वर्षों से ठप पड़े चंदौली महोत्सव को पुन: कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तनमयता से लग गया है। चंदौली जनपद का सृजन हुए लगभग 18 साल हो चुके हैं।

 इसके पहले भी चंदौली महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। बीच में किन्हीं कारणों से रोक दिया गया था। वर्तमान जिला प्रशासन ने पुन: इस आयोजन को कराने का फैसला किया है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए सरकारी कर्मचारियों की जेब पर डाका डालने के लिए बकायदे कूपन जारी कर दिया गया है। जिसमें चेक, ड्राफ्ट व नगद तरीके से चंदा दिया जा सकता है।

मामला जिला प्रशासन का है इसलिए हर विभाग के प्रमुख अधिकारी अपने मातहत कर्मचारियों पर अधिक से अधिक चंदा एकत्र करने का दवाब बनाये हैं ताकि प्रशासन की निगाह मे ंछवि अच्छी बन सके।

वहीं कर्मचारियों में विरोध के स्वर भी फूट रहे है लेकिन कोई आवाज उठाने की हिमाकत नहीं कर पा रहा है। जनपद में लगभग दस हजार कर्मचारी होंगे।
इस संबंध में सीडीओ जगदीश सिंह ने बताया कि किसी पर निर्धारित राशि देने का दबाव नहीं है। कोई भी स्वेच्छा से जितना चाहे दे सकता है या नहीं भी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed