फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PM Modi will talk to Lal Shivpal of the district selected for the Olympics

ओलंपिक के लिए चयनित जिले के लाल शिवपाल से बात करेंगे पीएम मोदी

Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will talk to Lal Shivpal of the district selected for the Olympics
पीडीडीयू नगर। टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित चंदौली के लाल शिवपाल सिंह से मंगलवार की शाम पांच बजे पीएम मोदी बात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले देेश के सभी खिलाडि़यों से जूम एप के माध्यम से बातचीत करेंगे। अमर उजाला से बातचीत में शिवपाल ने बताया कि वे प्रधानमंत्री से बातचीत को लेकर काफी उत्साहित हैं। कहा कि महादेव की कृपा से यह पल आया है जब मैं प्रधानमंत्री जी से बात करूंगा। बताया कि सोमवार को ही उन्हें मीटिंग की आईडी और पासवर्ड भी मिल चुका है। शिवपाल अपनी पूरी तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वायुसेना के जवान और जेवलिंन थ्रो के खिलाड़ी शिवपाल सिंह(25) जिले के धानापुर ब्लॉक के हिंगुतरगढ़ के निवासी हैं। 10 मार्च 2020 को दक्षिण अफ्रिका में क्वालीफाई के लिए नियत 85 मीटर के सापेक्ष 85.47 मीटर भाला फेंक कर शिवपाल ने प्रथम स्थान हासिल किया और टोक्यो ओलंपिक का टिकट फाइनल किया। शिवपाल सिंह अभी पटियाला स्थित ट्रेनिंग सेंटर में पिछले एक सालों से प्रशिक्षणरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed