{"_id":"619554049214095a0a5a34f8","slug":"pledge-to-protect-children-by-tying-a-rakshasutra-chandauli-news-vns623025619","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षासूत्र बांधकर दिलाया बच्चों की सुरक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षासूत्र बांधकर दिलाया बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। चाइल्ड लाइन की ओर से बाल दिवस से दोस्ती सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बच्चों और चाइल्ड लाइन से जुड़ी महिलाओं ने आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारियों, सिपाहियों के साथ जनप्रतिनिधियों को रक्षा सूत्र बांधा। इसके माध्यम से बच्चों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
सेंटर इंचार्ज चंदा गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर स्थित चाइल्ड लाइन लगातार घर से भाग कर और भटक कर आए बच्चों महिलाओं को उनके परिवार तक पहुंचाने के अभियान में जुटा है। इसी क्रम में अब चाइल्ड लाइन की ओर से भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस से दोस्ती सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सुरक्षाकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा का दायित्व समझाया जा रहा है। बताया कि बच्चों को दोस्ती और प्रेम की जरूरत होती है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बच्चों के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए अनेक नियम बनाए हैं। कहा कि घर से भाग कर ट्रेन से आए बच्चों को समझा बुझाकर हम उनके घर पहुंचा सकते हैं। इसमें हर किसी को अपनी भागीदारी निभाने की जरूरत है। रक्षा सूत्र बांधने वालों में सब्बू यादव, राजकुमार, बृजेश यादव, विजय, सीमा, मीरा, राधेश्याम रहे।