{"_id":"5efe1f418ebc3e432e60a2fa","slug":"planting-done-under-van-mahotsav-campaign-chandauli-news-vns53359193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन महोत्सव अभियान के तहत किया पौध रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन महोत्सव अभियान के तहत किया पौध रोपण
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/चहनिया। वन महोत्सव अभियान के तहत चल रहे पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर संस्थाओं के लोगों ने पौधरोपण किया। इस दौरान मानस नगर कालोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण व चहनिया के तुरकहा गांव में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।
केंद्रीय विद्यालय व वन विभाग ने संयुक्त रूप से वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कालेज परिसर में पौधे रोपित किए गए। मुख्य अतिथि नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के चेयरमैन संतोष खरवार की देखरेख में पौधे लगाए गए। चेयरमैन ने कहा कि वन पृथ्वी के आभूषण हैं। इन्हें सुरक्षित और संरक्षित रखना आवश्यक है। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य केके भारती ने भी पौधों का रोपण किया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी जीपी राय, अमरेंद्र सिंह, मनीष यादव उप प्राचार्य, मनीष पांडेय, पवन आदि मौजूद रहे।
वहीं चहनिया क्षेत्र के तुरकहा गांव में भाजपा बलुआ मंडल के अध्यक्ष डा. संकठा राय व अन्य ने पौधरोपण किया। इस दौरान कई फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के निर्देश पर हर बूथ पर पौधरोपण कराया जा रहा है। इस मौके पर तारकेश्वर सिंह, विपिन यादव, इंद्रजीत सिंह, राजकुमार, विनय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वन महोत्सव सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को अलीनगर स्थित राधाकृष्ण महिला महाविद्यालय के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के प्रो. एनएस कामिल (अंग्रेजी विभाग), डॉ. सुरेश चौबे (संस्कृत विभाग), प्रो. श्रद्धानंद व डॉ. आरएन शर्मा रहे। अतिथियों ने अन्य लोगों के साथ महाविद्यालय परिसर में छायादार व फलदार पौधरोपण किया।
अतिथियों ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर ने प्रकृति की देखभाल करने और उसका संरक्षण करने का संदेश दिया है। इसलिए सभी को प्रति वर्ष अपने निवास के आस-पास मैदानों में साफ-सफाई कर पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सतत देखभाल भी करनी चाहिए। इस मौके पर अंजू परवीन, दयाशंकर सिंह पटेल, आलोक कुमार आदर्श, श्रद्धा सिंह, सुमन राय आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे। अध्यक्षता प्रबंधक बैजनाथ यादव व संचालन रीता यादव ने किया। संवाद