फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   pilgrims farewell

बैंड-बाजे के साथ हज यात्रियों की विदाई

Mon, 24 Aug 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 24 Aug 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
 pilgrims farewell
 क्षेत्र से हजयात्रा के लिए निकले लोगों को रविवार को खुशी के साथ विदा
विज्ञापन
किया गया। इससे पहले जायरीनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

हज पर जाने वाले जायरीन परिवार,समाज, देश व विश्व बंधुत्व के लिए अल्लाताला से दुआ मांगी। उसके बाद उन्हें बैंड बाजे के साथ लोगों ने विदा किया।
इसरार अहमद, दिलशाद बेगम,मतलूब बेग, मजहरुन निया, इश्तियाक अहमद, रुकशाना बेगम, अनवरी बेगम, मुहम्मद असलम, जरीना व नजीबुल निया रविवार को हज पर जाने के लिए रवाना हुए। उनके हज पर जाने से परिवार वालों में     काफी खुशी का  माहौल रहा।

जिला पंचायत सदस्य औशाफ अहमद गुड्डू के आवास पर जायरीन का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। उनके साथ इबादत किया गया। अल्ला ताला  से देश व परिवार की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआख्वानी की गई। इसके बाद बैंड बाजे के साथ खुशी का इजहार किया गया व नगर भ्रमण कराया गया।

 हज पर जाने वाले जायरीन के परिवार वालों की आंखे नम हो गई व अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। जायरीन को विदा करने वालों में जमील अहमद, औशाफ अहमद, हमीदुल्लाह अंसारी, इजहार अहमद, आसिफ अहमद, जुल्फीकार, बाबूलाल यादव,राजू  खान  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed