फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   pilgrims descended in Devi court

देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 26 Mar 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 26 Mar 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
pilgrims descended in Devi court
चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को सुबह सूर्योदय होने के साथ ही
विज्ञापन
दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

नगर सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में घंटे-घड़ियाल व मंत्रोच्चार की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। लोगों ने पूजन-अर्चन करने के साथ ही सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।


नवरात्र के दौरान लोगों द्वारा घरों में कलश स्थापना के क्रम में पूजन अर्चन जारी रहा। व्रती लोगों ने शाम को हवन और आरती कर देवी की पूजा आराधना की। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। सुबह से ही दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।

खासकर मां काली के मंदिर का दृश्य बड़ा ही मनोरम था। यहां पूरे दिन घंटियों की ध्वनि वातावरण में गूंजती रही। इसके अतिरिक्त रामजानकी शिव मठ मंदिर, महावीर मंदिर व कैली रोड स्थित श्रीदुर्गा मंदिर में सुबह और शाम को दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।


नगर ही नहीं ग्रामीण अंचलों में भी भक्ति की गंगा बह रही है। नगर के प्राचीन काली मंदिर पर सुबह भारी संख्या में भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। वहीं शाम को नगर के महावीर मंदिर में आयोजित भव्य आरती में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed