फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   picketing For the stay of trains

ट्रेनों के ठहराव के लिए धरना

Mon, 10 Aug 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 10 Aug 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
picketing For the stay of trains
जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर रविवार को नागरिकों ने दोपहर 12 बजे धरना दिया।
विज्ञापन


तीन घंटे तक चले इस धरने में आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर महत्वपूर्ण ट्रेनों का चंदौली मझवार स्टेशन पर ठहराव नहीं किया जाता है तो आगामी दो अक्तूबर से आमरण अनशन भी किया जाएगा।


अंत में स्टेशन मास्टर को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। आंदोलन की अगुवाई समाजसेवी केएल भास्कर ने की।


इस दौरान हुई सभा में भास्कर ने कहा कि जिला मुख्यालय होने की वजह से चंदौली मझवार स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है। यहां से विभिन्न स्थानों के लिए यात्री ट्रेन पकड़ते हैं।

यहां से रेलवे को अच्छी आय भी प्राप्त होती है। बावजूद इसके रेल प्रशासन न तो स्टेशन पर सुविधाओं के विकास पर ध्यान दे रहा है और ना ही स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग पर ही विचार कर रहा है।


क्षेत्रीय लोगों ने जन सुविधाओं के मद्देनजर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, संबलपुर एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण एक्सप्रेस यात्री ट्रेनों का स्टापेज सुनिश्चित करने की मांग की थी, लेकिन रेलवे ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

 कहा कि यदि इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो जाता है तो इससे जहां यात्रियों को लाभ मिलेगा, वहीं रेलवे के आय में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा स्टेशन पर शौचालय, शेड व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मुकम्मल नहीं हैं, जिससे यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करने में परेशानी उठानी पड़ती है।

कहा कि यदि जल्द रेलवे इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो वे लोग दो अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इस दौरान मणिशंकर, जयनारायण गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed