फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Photos of all students have not been uploaded yet

अभी तक सभी विद्यार्थियों के फोटो नहीं हुए अपलोड

Fri, 25 Feb 2022 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Photos of all students have not been uploaded yet
चंदौली। अभी भी तक यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों की फोटो माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पाया है। फोटो अपलोड न करने की दशा में छात्रों का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग छात्रों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 28 फरवरी तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय में कार्य पूरा करें। इसमें लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 246 विद्यालयों में से 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की डाटा परीक्षण में कुछ परीक्षार्थियों के फोटो अपलोड नहीं किए गए हैं तो कुछ परीक्षार्थियों के फोटो स्पष्ट नहीं है। इससे परीक्षा में फर्जी छात्रों के शामिल होने की आशंका है। ऐसी संभावनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिषद ने पंजीकृत छात्रों की फोटो 28 फरवरी तक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए है। परीक्षार्थी का फोटो अपडेट न होने पर छात्रों का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग छात्रों का सीएमओ द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। गत दिनों प्रधानाचार्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग में परिषद के निर्देश पर निर्धारित समय में छात्रों की फोटो और दिव्यांग छात्रों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न होने पर संबंधित प्रधानाचार्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन

फोटो अपलोड न करने की दशा में छात्रों का जारी नहीं होगा प्रवेश पत्र
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 28 फरवरी तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश
रिपोर्ट और संपादन- राकेशचंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed