फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People suffering due to rain

बारिश के चलते लोग बेहाल

Sun, 04 Jan 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 04 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
People suffering due to rain
नए साल के पहले दिन से जनपद में हो रही बारिश से स्थिति नारकीय हो गई है। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में लोग बारिश के कारण बेहाल हो गए। सड़कों और रास्तों पर कीचड़ व फिसलन से राह चलना दूभर हो गया।
विज्ञापन


जहां लोग इस बारिश से परेशान हो गए वहीं उनका कामकाज भी ठप हो गया है। रिमझिम बारिश आैर हवा ने ठंड को और बढ़ा दिया है। 

एक जनवरी को सुबह शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे एक ओर जहां नव वर्ष का उत्साह देखने को नहीं मिला।

वहीं खराब मौसम के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बारिश से चारों ओर  कीचड़, जलजमाव व फिसलन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में लोग कहीं भी आने-जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


आलम यह है कि शनिवार को पूरे दिन मुख्यालय स्थित बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। तमाम दुकानें बारिश के चलते नहीं खुलीं। वहीं कई रास्तों पर कीचड़ के चलते कई राहगीर गिरकर चोटिल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे खराब स्थिति नगर के सकलडीहा तिराहे, इलिया मोड़ व कचहरी के समीप रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी बदतर थी। कच्चे रास्तों पर लोग पैदल नहीं चल पा रहे थे।

वहीं साइकिल व बाइक चालक कच्चे रास्तों पर जूझते नजर आए। इसके अतिरिक्त झुग्गी-झोपडि़यों पर रहने वाले गरीब लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

मुगलसराय।में भी नव वर्ष की भोर से लगातार हो रही हल्की बारिश से लोग परेशान हो उठे हैं। चारों ओर कीचड़ और फिसलन हो गई है। जहां लोग इस बारिश से परेशान हो गए वहीं उनका कामकाज भी ठप हो गया है।

बारिश की वजह से मजदूरों का काम तो प्रभावित हुआ ही इसके साथ ही ट्राली से लेकर सवारी वाहनों की मंदी रही। रिक्शा ट्राली तो रोड पर दिखाई ही नहीं दिए।

शनिवार को सुबह से हो रही बारिश से सड़क से लेकर गली, मुहल्ला सभी कीचड़युक्त हो गये थे। बारिश जहां वाहनों की गति धीमी हो गयी थी वही अधिकांश लोग रोड पर वाहनों के छींटों से बचाव के लिए बाहर निकलने से कतराते रहे।

काम शुरू करने के लिए लोग बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। तीन दिन से लगातार बारिश के कारण पूरे घर में नमी हो गई। धूप न होने कपड़ों को सुखाना भी गृहिणियों को भारी पड़ रहा है।

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, गुरुवार को दोपहर बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो पूरी रात चलता रहा। शुक्त्रस्वार को सुबह से रिमझिम बारिश का क्त्रस्म जारी रहा। जो पूरे दिन और शाम तक बना रहा।

 बारिश व हवा के चलते जहंा लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। सकलडीहा इंटर कालेज रोड पर अचानक एक बाइक सवार दूसरी बाइक से हल्की सी टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर पड़ा।


आसपास के लोगों ने मदद से उठाकर रोड के किनारे किया। कस्बा में सकलडीहा अलीनगर मार्ग, सघन तिराहा, सकलडीहा रेलवे स्टेशन मार्ग पर भी कीचड़ के चलते लोगों को आने जाने में दिक्कतें हुई। बाजार में चहल-पहल कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed