{"_id":"61fc20c7e2580c1c4e56b08c","slug":"people-of-two-villages-clashed-over-claim-over-forest-land-12-injured-including-7-women-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: वन भूमि पर दावे को लेकर दो गांव के लोग भिड़े, सात महिलाओं समेत 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: वन भूमि पर दावे को लेकर दो गांव के लोग भिड़े, सात महिलाओं समेत 12 घायल
Fri, 04 Feb 2022 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:06 AM IST
सार
देवदत्तपुर गांव के पास वन विभाग की सैकड़ों एकड़ जमीन है जिस पर रेशम विभाग ने फार्म की स्थापना की है लेकिन आधे से अधिक जमीन पर कब्जा हो चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के देवदत्तपुर गांव के रेशम फार्म नई बस्ती में जमीन के कब्जे को लेकर दो गांव के लोग आपस में भिड़ गए और कुछ ही देर बाद लाठियां चलने लगीं। एक पक्ष के लोगों ने कहासुनी के बीच दो महिलाओं का सिर फोड़ दिया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों से जमकर पिटाई की। किसी ने इस मामले की सूचना 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रेशम फार्म की जमीन पर दोनों पक्ष के लोग अपना हक जता रहे हैं। गुरुवार को परसहवा और देवदत्तपुर गांव के रहने वाले अतिक्रमणकारी आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष के संतोष(35) पुत्र राम बली, अजय(26) पुत्र भगवानदास, महेश(22) रामू(30) पुत्र लल्लू निवासी देवदत्तपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के दिनेश(30), रेनू देवी (28), गीता देवी(35) निवासी देवदत्तपुर और प्रमिला देवी(42), रीता देवी(38), मीरा देवी(40), सुकुमारी देवी(39), सुशीला देवी(35), पूजा देवी(40) निवासी परसहवा को भी काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अलख नारायण ने बताया कि वन भूमि को कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। तभी दोनों पक्षों में कहासुनी होते होते मारपीट हो गई। घायल महिलाओं को शाम पुलिस की गाड़ी से अस्पताल भेज दिया।