{"_id":"03f274ae6c8eac0dde43097b704b9657","slug":"people-met-the-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी से मिले
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 30 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसपी मुनिराज जी से मिला।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सैयदराजा में जन कल्याण शिक्षण संस्थान से जोड़ने के नाम पर उनसे पांच-पांच हजार रुपये लिए गए। संस्थान द्वारा अब तक महिलाओं को कोई लाभ नहीं दिया। इसमें शामिल लोग महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सैयदराजा के वार्ड नंबर 10 निवासी विजय कुमार द्वारा ग्रामीण व नगर की महिलाओं से पांच-पांच हजार रुपये लिए गए। महिलाओं को जन शिक्षण कल्याण संस्थान से जोड़कर आर्थिक स्थिति और मजबूत बनाने के लिए रोजगार मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया था।
लेकिन संस्थान की ओर से किसी भी महिला को रोजगार मुहैया नहीं कराया गया। जब महिलाओं ने रोजगार के बारे में पूछा तो संस्थान के लोगों ने इधर उधर की बातें की।
इसकी शिकायत सैयदराजा थाने पर की गई, लेकिन महिलाओं की शिकायत को पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। इसलिए धन उगाही करने वाले लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए। एसपी मुनिराज जी ने कहा कि इसकी जांच कराकर दोषियोें के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर आरती, अनीता, सरिता, गायत्री, प्रियंका, चंपा, शिवदास आदि उपस्थित रहे।