{"_id":"a864a115cb51e80b33d6d6ec9166eaf4","slug":"people-in-panic-graron-walls-drkin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घ्ारों की दीवारें दरकीं दहशत में रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घ्ारों की दीवारें दरकीं दहशत में रहे लोग
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Apr 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
नगर सहित पूरे जनपद में शनिवार की पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजकर 45 मिनट पर आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। भूकंप के चलते कई लोगों के घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं तो घरों में रखे सामान इधर से उधर बिखर गए। भूकंप का असर पूरे एक मिनट 10 सेकेंड तक महूसस किया गया। हालांकि यह संयोग ही था कि इसके चलते धन-जन की कोई बड़ी क्षति नहीं हुई। देर शाम तक लोग सगे- संबंधियों से फोन पर हाल जानने में जुटे रहे।
नगर में करीब पौने बारह बजे जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए लोग घरों और प्रतिष्ठानों ने निकलकर बाहर आ गए। करीब तीन मिनट तक रहे इस झटके ने लोगों को दहलाकर रख दिया। लोग घरों के अंदर हुए कि करीब बारह बजे एक बार फिर भूकंप के झटके से मेज कुर्सियां हिलने लगीं।
यह झटका करीब 30 सकेंड तक रहा। तीसरा झटका करीब 12 बजकर 17 मिनट पर महसूस हुआ जो करीब एक मिनट 10 सेकेंड तक रहा। रविनगर, कूढ़े खुर्द, कैलाशपुरी, गल्लामंडी आदि स्थानों पर कई घरों की दीवारें दरक गईं। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार कोल व्यापारी मुंशी और दलाल अपनीे-अपनीे गद्दी छोड़कर भाग खड़े हुए।