{"_id":"60d194cc8ebc3e54695e0950","slug":"people-beaten-a-man-brutally-admitted-trauma-center-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चंदौली में व्यक्ति को लाठी-डंडे से पीटकर किया लहूलुहान, ट्रामा सेंटर में जिंदगी-मौत के बीच लड़ रहा जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चंदौली में व्यक्ति को लाठी-डंडे से पीटकर किया लहूलुहान, ट्रामा सेंटर में जिंदगी-मौत के बीच लड़ रहा जंग
Tue, 22 Jun 2021 01:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:14 PM IST
सार
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव निवाली एक शख्स को पड़ोस के कुछ लोगों ने पुराने विवाद में जमकर पिटाई कर दी। वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल शख्स।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को सोमवार की रात लाठी-डंडे से जमकर पीट दिया। शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने किसी तरह घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर कर दिया। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव निवासी इसराफिल का पड़ोस के लोगों से पुराना विवाद था। सोमवार की रात जब वे अपने घर पहुंचे तभी पहले से घात लगाए लोगों ने लाठी-डंडे से उन पर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन और गिर पड़े।
विज्ञापन
परिजनों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन