{"_id":"66d67e6f13ea9987af08fb49","slug":"pdu-junction-security-beefed-up-after-threat-to-blow-up-vande-bharat-express-train-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: वंदे भारत को उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई पीडीडीयू जंक्शन की सुरक्षा, जांच अभियान भी चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: वंदे भारत को उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई पीडीडीयू जंक्शन की सुरक्षा, जांच अभियान भी चलाया
Tue, 03 Sep 2024 08:41 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:41 AM IST
सार
Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन को उड़ाने की धमकी पर पूरा रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया। पीडीडीयू जंक्शन की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेनों में जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंदे भारत ट्रेन को उड़ाने की धमकी मिलने पर पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ ने विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान जंक्शन पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी दिखे।
विज्ञापन
यह है मामला
असोम के एक रेलकर्मी के मोबाइल पर मैसेज आया कि वंदे भारत एक्सप्रेस को उड़ा दिया जाएगा। इसकी जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली दो जोड़ी पटना-गोमती नगर और रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के पहुंचने पर सघन तलाशी ली गई। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत के अगुवाई में यात्रियों के सामान की जांच की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा राजधानी सहित अन्य ट्रेनों की भी जांच की गई। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि असोम में किसी रेलकर्मी के मोबाइल पर धमकी का मैसेज आया था। इसलिए वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया।