{"_id":"654f5c2d2a670db90b0bfa02","slug":"pddu-sixteen-lakh-rupees-recovered-from-pddu-junction-one-arrested-the-consignment-was-being-delivered-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"PDDU: पीडीडीयू जंक्शन पर पिट्ठू बैग में मिले सोलह लाख रुपये, वाराणसी से पंश्चिम बंगाल पहुंचाई जा रही थी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PDDU: पीडीडीयू जंक्शन पर पिट्ठू बैग में मिले सोलह लाख रुपये, वाराणसी से पंश्चिम बंगाल पहुंचाई जा रही थी खेप
Sat, 11 Nov 2023 04:21 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 11 Nov 2023 04:21 PM IST
सार
पीडीडीयू जीआरपी में क्षेत्राधिकारी वाराणसी रेलवे कुंअर प्रभात सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम शनिवार की सुबह स्टेशन पर संदिग्धों की पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन
PDDU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान स्थानी यरेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो से एक युवक को बीस लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा। युवक वाराणसी से पंश्चिम बंगाल रुपयों की खेप लेकर जा रहा था। जीआरपी ने रुपये और आरोपी को वाराणसी से आए आयकर विभाग की टीम के हवाले कर दिया। आगे की कार्रवाई वाराणसी आयकर विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन
पीडीडीयू जीआरपी में क्षेत्राधिकारी वाराणसी रेलवे कुंअर प्रभात सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम शनिवार की सुबह स्टेशन पर संदिग्धों की पड़ताल कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें नोटों के बंडल मिले। नकदी के बारे मे कागजात मांगने पर वे नहीं दिखा सके। थाने में लाकर नोटों की गिनती की गई तो पांच पांच सौ रुपये बंडलों में कुल 16 लाख रुपये मिले। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हबीबुल शेख निवासी बरगछिया, थाना जगत बल्लभगढ़ हावड़ा पश्चिम बंगाल बताया। बताया कि वह सोने चांदी की कारीगरी का काम करता है। इसी का पैसा लेकर वह बंगाल जा रहा था। सीओ ने बताया कि रुपये बरामदगी की सूचना वाराणसी आयकर विभाग को दी गई है। मौके पर पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारियों को नकदी और आरोपी को सौंप दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।
विज्ञापन