{"_id":"650137ad62fbfacc5e0975d6","slug":"pddu-nagar-junction-main-building-caught-fire-there-was-chaos-due-to-flame-and-smoke-2023-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PDDU Nagar: डीडीयू जंक्शन के मुख्य भवन में आग लगने से मची अफरातफरी, मशीन और केबल जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PDDU Nagar: डीडीयू जंक्शन के मुख्य भवन में आग लगने से मची अफरातफरी, मशीन और केबल जले
Wed, 13 Sep 2023 09:46 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 13 Sep 2023 09:46 AM IST
सार
पं दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन के मुख्य भवन में स्थित एस एंड टी ऑफिस में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ऑफिस में रखे कई मशीन और केबल जल गए।
विज्ञापन
डीडीयू जंक्शन के मुख्य भवन में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हावड़ा-दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन के मुख्य भवन में स्थित एस एंड टी ऑफिस में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। खिड़कियों से निकल रहे धुएं के गुबार को देख स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना में कई मशीन और केबल जल गए। मौके पर पहुंचे अधिकारी जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
डीडीयू जंक्शन के यात्री हॉल के ऊपर स्टेशन अधीक्षक का कार्यालय है। इससे सटा ही एस एंड टी और टेलीकॉम ऑफिस है। बुधवार सुबह आठ बजे अचानक एस एंड टी ऑफिस रूम से धुआं निकलने लगा। धुंआ ऑटो स्टैंड की तरफ खिड़कियों से निकल रहा था। धुएं का गुबार देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
खिड़कियों से निकल रहे धुएं के गुबार और आग की लपटों को देख यात्री हॉल में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आरपीएफ और जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए यात्री हॉल को खाली कराया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी की देख रेख में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मंडल स्तरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग से मशीन और केबल जले हैं हालांकि कितने का नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चला है।