फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PDDU Junction Silver rating due to environment friendly

पीडीडीयू जंक्शन को मिला पर्यावरण अनुकूल के लिए सिल्वर रेटिंग

Sun, 20 Dec 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
PDDU Junction Silver rating due to environment friendly
पीडीडीयू नगर। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को ग्रीन रेलवे स्टेशन सिस्टम के तहत सिल्वर रेटिंग दी है। पर्यावरण के अनुकूल प्र्रयास को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन को 100 में से 51 अंक प्राप्त हुए हैं। इस प्रमाण पत्र से जहां स्टेशन का मान बढ़ा है वहीं स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में और बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

हावड़ा दिल्ली रूट पर व्यस्तम स्टेशन में एक पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के साथ मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी कार्य किया जा रहा है। पर्यावरण अनुकूल पहल के लिए पूर्व में रेलवे स्टेशन को ग्रीन स्टेशन घोषित किया गया। अब इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने ग्रीन रेलवे स्टेशन को रेटिंग सिस्टम के तहत सिल्वर रेटिंग दी है। पिछले माह आईजीबीसी की टीम ने स्टेशन का निरीक्षण किया। पर्यावरण के अनुकूल कार्य करने के कारण डीडीयू जंक्शन को 100 में से 51 अंक दिए गए। इसके बाद स्टेशन को सिल्वर मेडल दिया गया। इससे स्टेशन का महत्व और बढ़ा है। इस तमगा के मिलने से यात्री सुविधाओं में और बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। डीडीयू जंक्शन पर पर्यावरण अनुकूल हरित पहलों के लिए अनेक काम किए गए। इसके तहत यहां ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य रक्षा, स्वच्छता, प्रसाधन, अपशिष्ट प्रबंधन आदि से संबंधित कार्य किये गए हैं। स्टेशन पर सोलर पैनल लगाए गए हैं तथा ऊर्जा बचाने के लिए एलईडी लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने पर्यावरण अनुकूल रेटिंग के लिए अलग अलग क्षेत्रों में अंक दिए हैं। स्टेशन को इसमें सर्वाधिक 64.5 प्रतिशत अंक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए मिला है। ऊर्जा दक्षता के लिए 50 प्रतिशत और जल उपयोग में दक्षता के लिए 47.7 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

स्टेशन को पर्यावरण अनुकूलन में सिल्वर रेटिंग मिली है। पीडीडीयू जंक्शन पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी कई अन्य योजनाएं चल रही है। सुधार के प्रयास जारी है। प्रयास है कि आने वाले दिनों में आईजीबीसी से गोल्ड रेटिंग हासिल किया जाए।
राजेश कुमार पांडेय, डीआरएम
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed