फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PCA wins junior cricket title

Chandauli News: पीसीए ने जीता जूनियर क्रिकेट का खिताब

Mon, 22 Apr 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
PCA wins junior cricket title
पीडीडीयू नगर। वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के बैनर तले पटनवा में चल रही बद्री प्रसाद स्मारक जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पीसीए रामनगर ने जीत लिया। रामनगर ने जेपी क्रिकेट एकेडमी बनारस को पांच विकेट से पराजित किया। प्लेयर ऑफ द मैच सत्यम और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट करन गिल रहे। टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपी क्रिकेट एकेडमी ने बीस ओवर में पांच विकेट पर 152 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आर्या ने शानदार 11 चौकों की मदद से नाबाद 83 रन बनाए। दीप्तेश ने 24 रन बनाए। रामनगर की तरफ से दीपक यादव और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए करन को एक विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए ने 17 ओवर में ही 154 रन बना के मैच जीत लिया। टीम की तरफ से सत्यम ने तेज़ 58 रन बनाए। राहुल ने नाबाद 43 रन बनाए। विशाल ने 26 रन बनाए। जेपी की तरफ से आर्या ने दो विकेट लिए जबकि अभिनव और समीर ने एक-एक विकेट लिए। आर्या बेस्ट बल्लेबाज रहे जबकि बेस्ट गेंदबाज करन यादव और बेस्ट फिल्डर दीपक यादव रहे। मुख्य अतिथि रामजन्म विश्वकर्मा और विशिष्ट अतिथि बिहारी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। अंपायरिंग सुमित और टार्जन रहे जबकि मैच रेफरी सुंदरम रहे। संचालन चिरंजीवी गुप्ता ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयोजक शौजब हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed