फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pav Chauraha was jammed for one and a half hours due to mismanagement

ट्रैफिक दुर्व्यवस्था के चलते डेढ़ घंटे जाम रहा पड़ाव चौराहा

Thu, 21 Apr 2022 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Pav Chauraha was jammed for one and a half hours due to mismanagement
पड़ाव । ट्रैफिक दुर्व्यवस्था के चलते बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 12 बजे पड़ाव चौराहे पर जाम लग गया। लगभग डेढ़ घंटे तक लगे जाम में स्कूली वाहन समेत एंबुलेंस फंसी रही। जाम में फंसे लोगों का चिलचिलाती धूप में हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

पड़ाव चौराहे पर जाम की समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। जबकि पड़ाव चौराहे को जाम से मुक्त कराने के लिए आईजी रेंज के सत्यनारायण खुद सड़क पर उतरकर तमाम योजनाएं बनायी थी। दो-चार दिन सबकुछ अधिकारियों के अनुसार चला लेकिन बाद में सबकुछ टॉय-टॉय फिस हो गया। अधिकारियों के आदेश के बेखौफ पुलिसकर्मी अपने ढर्रे से ड्यूटी में लग गये नतीजतन चौराहे पर फिर से जाम लगना शुरु हो गया। बृहस्पतिवार को ट्रैफिक दुर्व्यवस्था के चलते पड़ाव चौराहे पर जाम लग गया। जाम लगते ही स्कूली बसों समेत एंबुलेंस जाम में फंस गई। वहीं दूसरी तरफ जाम से बच निकलने के चक्कर में लोग दो पहिया वाहनों को छोटे-छोटे रास्तों से लेकर जाने लगे। इसके चलते वहां भी जाम लग गया। चिलचिलाती धूप में स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हुई। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के किसी प्रकार यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed