फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Patients kept wandering at Bhogavare CHC, doctors remained missing

Chandauli News: भोगवारे सीएचसी पर भटकते रहे मरीज, गायब रहे डॉक्टर

Sat, 14 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Patients kept wandering at Bhogavare CHC, doctors remained missing
ताराजीवनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवारे पर सुबह साढ़े दस बजे तक मात्र एक डॉक्टर ही मौजूद थे। बाहर खड़े मरीज काफी देर से डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे। ठंड को देखते हुए सीएचसी के खुलने का समय 10 बजे से चार बजे तक कर दिया गया है। इसके बावजूद डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे हैं। सीएचसी पर कुल डॉक्टर और कर्मचारियों की संख्या 25 है। सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल में रात ड्यूटी में तैनात चिकित्सक अभिषेक सिंह के अलावा फार्मासिस्ट अजीत कुमार व एक्सरे इलेक्ट्रीशियन अरविंद कुमार उपस्थित मिले। इसके अलावा एक चिकित्सक व कर्मचारी ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समय: सुबह 10:15 बजे, ओपीडी कक्ष
ओपीडी कक्ष में 10:15 बजे तक एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। डॉक्टरों की कुर्सियां खाली थीं। बाहर मरीज इंतजार कर रहे थे। शास्त्री नगर कॉलोनी के आजाद सिंह को कुत्ते ने काट लिया था। वे रेबीज का टीका लगवाने के लिए सुबह से ही डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे। 10:15 बजे डॉ.पंकज आए हैं। 10:30 बजे तक अन्य कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

समय: सुबह 10:30 बजे, चिकित्सक अधीक्षक कक्ष
चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी भी सुबह 10:16 बजे तक खाली थी। बाहर मरीज इंतजार कर रहे थे। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.पी.वी. सिंह का कक्ष तो कर्मचारी ने पहले ही खोल दिया था पर वे मौजूद नहीं थे। पीडीडीयू नगर निवासी सुनील ने बताया कि काफी देर से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: सुबह 10:15 बजे, औषधि भंडारण कक्ष
सुबह दस बजे तक औषधि भंडारण केंद्र में ताला लगा था। यहां इमरजेंसी की भी व्यवस्था है। ऐसे में इमरजेंसी में दवाएं कैसे मिलती होंगी यह यक्ष प्रश्न है। किसी मरीज को दवा की जरूरत पड़े तो समय से नहीं मिल सकती। जबकि इसके खुलने का समय 10 बजे ही है।
समय: 10:20 बजे, मरीज वेटिंग हॉल
सीएचसी परिसर में बने वेटिंग हॉल में कई मरीज खड़े थे। वे सुबह से ही डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर 10 बजे आएंगे लेकिन साढ़े दस बजे तक भी चिकित्सक नहीं आए। मरीज परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे थे।

ठंड में सीएचसी का समय बदल जाता है। सुबह दस बजे से चार बजे तक सीएचसी का संचालन होता है। इसके बाद भी कोई लापरवाही करता है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. युगल किशोर राय, सीएमओ, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed