फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Holi 2025 special trains including Vande Bharat will run for passenger

Holi 2025: होली में आसान होगी यात्रियों की राह, वंदे भारत समेत चलेंगी 21 स्पेशन ट्रेनें; पढ़ें- पूरा शेड्यूल

Fri, 07 Mar 2025 10:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 10:11 AM IST
सार

Holi Special Train: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 21 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे पूर्वांचल के यात्रियों की राह आसान होगी। 

विज्ञापन
Holi 2025 special trains including Vande Bharat will run for passenger
Indian Railway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रही है। इसी क्रम में अब 21 जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसमें नई दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। हालांकि वंदे भारत पीडीडीयू जंक्शन से होकर नहीं चलेगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र, छपरा, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते चलेगी। पीडीडीयू जंक्शन से होकर सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 17 मार्च तक रोजाना दिल्ली से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 18 मार्च तक प्रतिदिन से पटना से 17.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 
विज्ञापन

आनंद विहार- राजगीर सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 07, 11, 14 और 18 मार्च को आनंद विहार से 00.20 बजे खुलकर उसी दिन 16.15 बजे पटना जंक्शन रुकते हुए 19.50 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 07, 11, 14 और 18 मार्च को राजगीर से 23.30 बजे खुलकर अगले दिन 02.10 बजे पटना जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 19.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल 09, 12, 16 और 19 मार्च को नई दिल्ली से 14.00 बजे खुलकर अगले दिन 13.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 10, 13, 17 और 20 मार्च को भागलपुर से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली-गया स्पेशल 10, 13 और 17 मार्च को नई दिल्ली से 09.30 बजे खुलकर अगले दिन 01.50 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में यही गाड़ी 07, 11, 14 और 18 मार्च को गया से 06.40 बजे खुलकर उसी दिन 23.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल 10, 13 और 17 मार्च को नई दिल्ली से 21.35 बजे खुलकर अगले दिन 22.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में यही गाड़ी 07, 11, 14 और 18 मार्च को सहरसा से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल 10, 13 और 17 मार्च को आनंद विहार से 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 12.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में यही गाड़ी 07, 11, 14 और 18 मार्च को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) होली स्पेशल 09 और 16 मार्च को हावड़ा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन खातीपुरा से 11और 18 मार्च को खातीपुरा से 05.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed