फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   passengers created ruckus in ddu junction when Sampark Kranti Express AC not working

डीडीयू जंक्शन: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की एसी खराब होने पर यात्रियों ने किया हंगामा, 35 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Thu, 05 Aug 2021 03:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 05 Aug 2021 03:15 PM IST
सार

में आरपीएफ डीडीयू प्रभारी संजीव कुमार ने बताया की स्टेशन पर यात्रियों द्वारा हंगामा की सूचना के बाद मौके पर आरपीएफ की टीम ने किसी प्रकार यात्रियों को समझाकर उन्हें शांत कराया। जिसके बाद ट्रेन के एसी की मरम्मत कराई गई। 

विज्ञापन
passengers created ruckus in ddu junction when Sampark Kranti Express AC not working
यात्रियों ने डीडीयू जंक्शन पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही 04032 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों ने सभी कोचों की एसी खराब होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को डीडीयू जंक्शन (मुगलसराय)  पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन को चार बार एसीपी कर प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया। आरपीएफ की टीम ने किसी प्रकार यात्रियों को समझाकर उन्हें शांत कराया। एसी की मरम्मत कराई गई और ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान लगभग 35 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

विज्ञापन


यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेन के सभी वातानुकूलित कोचों की एसी खराब है। जिसकी शिकायत करने के बाद भी कोई इंतजाम नहीं किया गया। एसी बंद होने से कोच में सफर कर रहे सभी यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों की तबियत खराब हो जा रही है।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना था कि हमने अपनी सुविधा के लिए एसी कोच में रिजर्वेशन करवाया था। लेकिन एसी बंद होने से दिक्कतों के साथ सफर करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी रेलवे का कोई सक्षम अधिकारी यह जानने के लिए  नहीं आया कि पूरा किराया देने के बाद भी यात्रियों को कितनी दिक्कतें हो रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आरपीएफ डीडीयू प्रभारी संजीव कुमार ने बताया की स्टेशन पर यात्रियों द्वारा हंगामा की सूचना के बाद मौके पर आरपीएफ की टीम ने किसी प्रकार यात्रियों को समझाकर उन्हें शांत कराया। जिसके बाद ट्रेन के एसी की मरम्मत कराई गई। ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों ने चार बार एसीपी की थी और 35 मिनट तक ट्रेन डीडीयू जंक्शन पर ही खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed