फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Panther made ??six injured

तेंदुआ ने छह को किया जख्मी

Tue, 12 May 2015 01:43 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Panther made ??six injured
स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में सोमवार की भोर में कहीं से भटककर
विज्ञापन
आए एक तेंदुए ने हमला कर गांव के छह लोगों को जख्मी कर दिया। शोरगुल सुनकर जब गांव वाले वहां पहुंचे, तो तेंदुआ गांव के ही एक घर में घुस गया।

 संयोग से उस घर में कोई नहीं था। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंची, लेकिन कोई उपकरण न होने से मूकदर्शक ही रही।

इस बीच ग्रामीणों ने बांस बल्ली लगाकर तेंदुए को घर में ही घेरे रखा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए लखनऊ व कानपुर से टीम चंदौली के लिए रवाना हो गई है। सभी  घायलों को पहले जमानियां स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऐसा बताया जा रहा है कि तेंदुआ गाजीपुर की तरफ से आया है।


क्षेत्र के जलालपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे तेंदुए ने शौच के लिए जा रही गिरजा देवी(65), साधना (45) व पूजा (15) को अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ गांव में ही संतोष सिंह के पुराने मकान में घुस गया। इस बीच गांव के बिहारी पासवान और गजेंद्र तेंदुए को जंगली सुअर समझकर उसे मारने के लिए घर में घुसे।

जहां तेंदुए ने बिहारी और गजेंद्र को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और गांव के बाहर की तरफ भागा। जहां तेंदुए ने मनीष (33) को हमलाकर घायल कर दिया।

इसके बाद तेंदुआ भाग कर फिर संतोष सिंह के मकान के उस कमरे में घुस गया। इधर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सवा पांच बजे 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी। साथ ही जाल लगाकर उसे घर में ही घेर दिया। करीब एक घंटे बाद कंदवा पुलिस मौके पर पहुंची। तेंदुए के आने की सूचना से पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया।  लोग घरों की छतों पर ईट पत्थर लाठी डंडा लेकर मुस्तैद हो गए।


 सूचना के करीब चार घंटे बाद वन क्षेत्राधिकारी  चकिया ताराशंकर यादव तथा वन क्षेत्राधिकारी चंदौली एके यादव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तेंदुआ पकड़ने का कोई उपकरण न होने के कारण वे कुछ न कर सके। पर ग्रामीणों के सुझाव पर दो वनकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर छत के रास्ते से चौकी नीचे उतार कर कमरे का दरवाजा बंद कर चौकी के पीछे बांस बल्ली लगा दिया।

वन विभाग ने इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ चीफ लखनऊ और कानपुर को भी दी। जहां से दो टीम तेंदुआ पकड़ने की टीम जलालपुर के लिए रवाना हुई। जमानियां में निजी अस्पताल में भर्ती घायलों में बिहारी पासवान की हालत में कोई सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय गाजीपुर रेफर कर दिया। तेंदुआ आने की सूचना पाकर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी।

सूचना पाकर पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी चकिया ताराशंकर यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। बाहर से आ रही टीम जरूरी उपकरण लेकर आ रही है। देर रात तक तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed