फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Panic over finding rare wildlife pangolin

दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन मिलने से दहशत

Thu, 30 Jun 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Panic over finding rare wildlife pangolin
बबुरी। क्षेत्र के चनहटा गांव में बुधवार की दोपहर में मुन्ना सिंह के खेत में लगे मशीन के समीप दुर्लभ जीव पैंगोलिन मिलने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और इसके बाद वन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर में मुन्ना सिंह अपने खेत में मशीन पर गए तो वहां एक कोने में अजीबोगरीब जीव देख कर हैरत में पड़ गए। उनके शोर मचाने पर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए। जीव के पीठ पर कठोर खोल बना हुआ था। जीव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं लोगों में डर भी बना हुआ था। बाद में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यह पैंगोलिन है। मुन्ना सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वन विभाग को सूचित किया। जीव को रस्सियों को बांध कर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed