{"_id":"68c9c83cd05371e8050fe3d0","slug":"pandit-kamlapati-tripathi-district-hospital-will-not-be-closed-mp-chandauli-news-c-189-1-chl1001-136581-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद नहीं होगा पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद नहीं होगा पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल : सांसद
विज्ञापन
चंदौली ।समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह मंगलवार को सपा नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल को लेकर उठ रही शंकाओं पर अपनी बात रखी। कहा कि जनपद का जिला अस्पताल किसी भी हालत में बंद नहीं होगा।
इस दौरान सांसद ने बताया कि हाल ही में बाबा कीनाराम मेडिकल काॅलेज के शुरू होने के बाद जिले में यह चर्चा तेज हो गई थी कि जिला अस्पताल बंद कर दिया जाएगा। कहा कि ऐसी बातें महज अफवाह हैं। जिला अस्पताल में पहले की तरह दवाएं और सभी चिकित्सीय सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। कहा कि इस मुद्दे पर उनकी बैठक जिलाधिकारी, मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) के साथ हो चुकी है।
स्वामी राम भद्राचार्य पर की टिप्पणी
चंदौली।सांसद वीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान हाल ही में मुस्लिम महिलाओं को लेकर स्वामी राम भद्राचार्य की ओर से की गई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा कि पहले मैं उन्हें संत मानता था, लेकिन अब वह सरकारी संत हो गए हैं। वहीं भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव को लेकर उठी आलोचनाओं पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शायद हाथ मिलाने के लिए नहीं कहा होगा, लेकिन हमारा जो कप्तान है, सूर्य कुमार यादव उसके लहू में भारत का खून है, पीडीए का खून है। इसलिए मुझे उस पीडीए के साथी पर गर्व है।