फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Panchayat Secretary said sir some one stolen road When chandauli DPRO arrived to investigate scam

चंदौलीः घोटाले की जांच करने पहुंचे डीपीआरओ तो पंचायत सचिव ने कहा- साहब चोरी हो गई सड़क

Sun, 05 Sep 2021 08:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Sep 2021 08:40 PM IST
सार

शिकायत की गई थी कि सड़क का निर्माण कराए बिना लाखों रुपए की धन राशि का बंदरबांट कर लिया गया है। डीपीआरओ जांच करने पहुंचे। उन्होंने जब ग्राम सचिव से पूछा तो उसने कहा कि साहब, सड़क तो यहीं बनाई थी, लगता है वह चोरी हो गई। 

विज्ञापन
Panchayat Secretary said sir some one stolen road When  chandauli DPRO arrived to investigate scam
जांच करने पहुंचे डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत अमृतपुर में घोटाले की शिकायत पर जांच करने पहुंचे डीपीआरओ को मौके पर इंटरलॉकिंग की सड़क नहीं मिली। जबकि पंचायत सचिव गुड्डू प्रसाद ने डीएम को बताया था कि बलवंत यादव के घर के पास इंटरलॉकिंग की सड़क बना दी गई है। पूछताछ में ग्राम सचिव ने कहा कि साहब, सड़क तो यहीं बनाई थी, लगता है वह चोरी हो गई। 

विज्ञापन


इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ ने कहा कि सड़क कैसे चोरी हो सकती है, अगर चोरी हुई तो मुकदमा क्यों नहीं दर्ज कराए। इस पर सचिव बगलें झांकने लगे। गांव के शिकायतकर्ता विनोद कुमार यादव ने जिलाधिकारी को बताया था कि प्राथमिक विद्यालय विनायकपुर में टाइल्स, प्राथमिक विद्यालय बिंद्रावन में स्नानागार तथा इंटरलॉकिंग की सड़क का निर्माण कराए बिना लाखों रुपये की धनराशि का बंदरबांट कर लिया गया है। इसमें लापरवाही करने पर शनिवार को ही एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर अमृतपुर गांव में निरीक्षण करने पहुंचे डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे को इंटरलॉकिंग की सड़क मौके पर नहीं मिली। जबकि पंचायत सचिव ने डीएम को बताया था कि बलवंत यादव के घर के पास इंटरलॉकिंग की सड़क बना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अब तुम्हें जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता'

पूछताछ में मौके पर मौजूद सचिव बार-बार यही कहते रहे कि  साहब, सड़क तो यहीं बनाई थी, लगता है वह चोरी हो गई। वहीं 171 शौचालय के निर्माण में भी खामियां मिलीं। डीपीआरओ ने पंचायत सचिव गुड्डूू प्रसाद को चेतावनी दी कि अब तुम्हें जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता। निरीक्षण के दौरान पंचायती राज विभाग के डीसी मनोज सिंह, एडीओ पंचायत प्रेमचंद, शिकायतकर्ता विनोद कुमार यादव के अलावा ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed