फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Panchayat assistant resigned

Chandauli News: पंचायत सहायक ने दिया इस्तीफा

Fri, 05 Sep 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant resigned
नियामताबाद। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरने में कार्यरत पंचायत सहायक सौरभ गुप्ता ने क्रॉप सर्वे से हो रही परेशानियों के चलते बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रूबेन शर्मा के समक्ष अपना इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन

हालांकि बीडीओ ने उनका इस्तीफा वापस कर दिया और कहा कि यदि कोई समस्या है तो वे जिला पंचायत राज अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखें।
उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा, लेकिन काम से कोई मुक्त नहीं हो सकता। पंचायत मित्र यूनियन के अध्यक्ष सागर पटेल ने कहा कि दबाव डालकर पंचायत सहायकों से अन्य विभागों लेना ठीक नहीं ।
विज्ञापन

बीडीओ ने स्पष्ट किया कि जिनकी ड्यूटी अन्यत्र लगाई गई थी, उन्हें उनकी ग्राम पंचायत में ही कार्य कराया जाएगा। साथ ही निर्देश दिया कि सर्वे केवल सूखे क्षेत्रों में किया जाए, पानी में जाकर जोखिम उठाने की कोई आवश्यकता नहीं है। बैठक के दौरान पंचायत सहायक रतन कुमार, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र पाल, चंद्रबहादुर, अभिषेक, फैजान, अमन, अजीत, प्रवीण, वेदप्रकाश, संतोष, लवली, प्रभावती देवी, ईशा, फरजाना, रुबीना, पूनम, निशा, खुशनुमा, रोजी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed