फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Paddy will be procured under the supervision of police and accountants

विशेष सचिव ने नवीन मंडी परिसर के धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be procured under the supervision of police and accountants
चंदौली। जनपद के किसानों और डिप्टी आरएमओ के बीच विवाद का मामला शासन तक पहुंच गया। इसकी जांच के लिए शनिवार को विशेष सचिव ओमप्रकाश वर्मा जनपद के नवीन मंडी में क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों व अधिकारियों से बात कर प्रकरण के बारे में जानकारी ली। वहीं क्रय केंद्रों पर लेखपाल व पुलिस की निगरानी में धान खरीद कराने का निर्णय लिया। अभद्रता करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ केंद्र प्रभारियों को पारदर्शी तरीके से धान खरीद का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जनपद में धान खरीद की रफ्तार सुस्त होने से नाराज किसानों ने पिछले दिनों नवीन मंडी में डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार श्रीवास्तव का घेराव किया था। अधिकारियों का आरोप रहा कि किसानों ने उनके साथ अभद्रता की। इसकी सूचना मिलते ही केंद्र प्रभारी लामबंद हो गए और पूरे प्रदेश में एक दिन खरीद ठप रही। दूसरे दिन से अन्य एजेंसियों के केंद्रों पर खरीद शुरू हुई, लेकिन विपणन शाखा के केंद्र प्रभारी हड़ताल पर रहे। मामला तूल पकड़ता जा रहा था। ऐसे में शासन के विशेष सचिव जिले में पहुंचे। जिलाधिकारी संजीव सिंह के साथ मंडी में किसानों व केंद्र प्रभारियों का पक्ष सुना। उन्होंने धान खरीद को सुचारू करने का निर्देश दिया। केंद्र प्रभारियों ने पिछले दिनों डिप्टी आरएमओ के साथ दुर्व्यवहार व मवइयां में केंद्र प्रभारी की पिटाई का मामला बताते हुए सुरक्षा की मांग की। डीएम ने सभी केंद्रों पर लेखपाल व पुलिसकर्मियों को तैनात करने का भरोसा दिलाया। कहा कि उनकी देखरेख में धान खरीद होगी। केंद्र प्रभारी पारदर्शिता के साथ धान की खरीद करें। केंद्र प्रभारियों के साथ अभद्रता करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश का अक्षरश: पालन किया जाएगा। पारदर्शी तरीके से धान खरीद के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed