फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Paddy was not paid even after four months

चार महीने बाद भी नहीं हुआ धान का भुगतान

Thu, 23 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Paddy was not paid even after four months
पीडीडीयू नगर। जनपद में धान खरीद बंद हुए चार माह बीत चुके हैं। इसके बावजूद भी अभी तक 130 किसानों के धान विक्रय का करीब सवा सौ करोड़ भुगतान नहीं हो सका है। धान खरीद के समय शासन और प्रशासन का दावा था कि खरीद के 24 घंटे में किसानों का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन

कई किसान कर्ज लेकर अपना जीवन यापन करने पर विवश हैं तो कई विभागों और बैंकों के चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं। अभी भी उन्हें यह पता नहीं कि उनका भुगतान कब होगा। विभाग का कहना है कि किसानों के अकाउंट में आधार वेरिफिकेशन न होने से ऐसा हुआ है जबकि किसानों का कहना है कि उनका सबकुछ सही होने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। आलम यह है कि धान खरीद के भुगतान का इंतजार करते-करते गेहूं की खरीद की तिथि भी समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

नियामताबाद विकासखंड के ग्राम सभा धपरी (सरने) के किसान राम प्रकाश बिंद ने दिसंबर 2021 में अपना और अपने संबंधियों का 408 कुंतल धान स्थानीय पीसीयू केंद्र पर बेचा। यहां अंगुठा लगाकर खाते में भुगतान की व्यवस्था थी लेकिन उन्हें सिर्फ 224 क्विंटल का पैसा मिला। बचे धन के भुगतान को लेकर केंद्र प्रभारी राजू खरवार उन्हें बताया कि बाद में अंगुठा लगेगा, अभी सर्वर नहीं है आदि बहाने बनाकर वापस भेज दे रहे हैं। इसके बाद करीब पांच माह पूर्व केंद्र प्रभारी का मोबाइल बंद हो गया है। वहीं चंदौली विकासखंड के गोरारी निवासी किसान नरसिंह बहादुर सिंह ने 26 फरवरी 2020 को अपना 60 कुंतल धान स्थानीय क्रय केंद्र पर बेचा था। अब तक बेचे गए धन का एक रुपया भी इन्हें नहीं मिला है। इसके अलावा बरहनी ब्लॉक के डैना गांव के किसान बुद्धन राय ने 7 दिसंबर 2021 को भतीजा में खुले यूपी एसएस के क्रय केंद्र पर 208 कुंतल धान बेचा था लेकिन आज तक उनका चार लाख तीन हजार 520 रुपये का भुगतान नहीं हो सका है। छह माह से विभाग का चक्कर लगाते-लगाते वे थक चुके हैं। बावजूद इसके भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 130 किसान हैं जिनके धान खरीद का करीब 125 करोड़ का भुगतान तकनीकी दिक्कतों की वजह से नहीं हो पाया है। इसमें वे किसान शामिल हैं जिनका अकाउंट एनपीसीआई से आधार वेरिफाई नहीं हो सका है। उनके बैंक से वेरिफाई करा लेने के 10 दिनों के अंदर भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed