{"_id":"7866095eb1be0bd7300e369837fa6ca8","slug":"paddy-purchase-centers-perform-angry-congressmen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र पर नाराज कांग्रेसजनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र पर नाराज कांग्रेसजनों का प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 13 Dec 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान क्रय एजेंसियों की उदासीनता से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने
विज्ञापन
शुक्रवार को मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया।
प्रशासन पर मिलरों को लाभ देने का आरोप लगाते हुए केंद्रों को पूरी क्षमता से संचालित करने की मांग की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के साथ भेदभाव कर रहा है। किसी भी क्रय केंद्र पर धान खरीद की उचित व्यवस्था नहीं की गई है।
किसी न किसी बहाने से किसानों को बैरंग वापस कर दिया जा रहा है। कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि बिचौलियाें और राइस मिलरों को लाभ दिया जा सके। कहा कि दिसंबर महीने में किसानों की धान की फसल तैयार होती है, लेकिन प्रशासन ने अक्तूबर में ही क्रय केंद्र खोल दिए।
इससे जाहिर है कि प्रशासन की रणनीति किसानों के मुद्दे पर साफ नहीं है। प्रशासन पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि मंडी समिति में दो क्रय केंद्र तो खोल दिए गए हैं लेकिन यहां न तो पल्लेदारों की व्यवस्था की गई है ना ही आर्द्रता मापी मशीन ही उपलब्ध है।
चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद के सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता अधिकारियों को कार्यालयों में चैन से बैठने नहीं देंगे।
कार्यकर्ताओं ने समर्थन मूल्य पर किसानों का धान क्रय करने और समय से भुगतान करने की मांग की। इस अवसर पर रजनीकांत पांडेय, नवीन सिंह, संजय तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, प्रत्यूष, राजेंद्र गौतम, रामानंद आदि उपस्थित रहे।