फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Paddy is being bought at only 36 centers, farmers are getting upset

जिले में मात्र 36 केंद्रों पर खरीदा जा रहा है धान, किसान हो रहे परेशान

Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Paddy is being bought at only 36 centers, farmers are getting upset
पीडीडीयू नगर। जिले में 28 फरवरी तक धान खरीद होनी है। वर्तमान में विपणन और मंडी समिति के 36 केंद्रों पर ही धान खरीदा जा रहा है। अन्य केंद्रों के बंद होने से किसान परेशान हैं। अभी भी सैकड़ों किसान ट्रैक्टर पर धान लेकर बारिश और ठंड के बीच केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। विभाग को धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने की बात कह रहा है लेकिन अन्य किसानों का क्या होगा, इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

जिले में 1.25 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। यहां लगभग चार लाख टन का उत्पादन हुआ है। धान की खरीद के लिए जिले में 2.35 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य रक्षा गया। धान खरीद के लिए विपणन शाखा के 34, पीसीएफ के 19, पीसीयू के 37, नैफेड के 9, यूपीएसएस के 9, एफसीआई के दो व मंडी समिति के दो क्रय केंद्र सहित कुल 129 क्रय केंद्र खोले गए। यहां एक नवंबर से धान खरीद शुरू हुई। यहां लगभग 20 हजार किसानों को धान बेचना था। शुरुआत में शासन ने खरीद में पारदर्शिता के लिए आनलाइन टोकन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। किसानों को खाद्य व रसद विभाग की वेबसाइट से आनलाइन टोकन निकालना पड़ रहा था। सुबह 10 बजे वेबसाइट खुलते ही आनलाइन स्लाट बुक हो जाते थे। ऐसे में किसानों के लिए गंभीर समस्या खड़ी हो गई। इसको देखते हुए आठ जनवरी से आफ लाइन खरीद शुरू हुई। इसके बाद धान खरीद में तेजी आई। यह समस्या समाप्त हुई तो मौसम का मिजाज बिगड़ गया और बारिश से धान भीग गये। ऐसे में किसान धान बेच नहीं पाए। इस बीच जिले में 2.28 लाख एमटी धान की खरीद हो गई। पीसीएफ,पीसीयू, नैफेड,यूपीएसएस और एफसीआई ने धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने पर केंद्र बंद कर दिया। वर्तमान में सिर्फ विपणन और मंडी समिति के केंद्रों पर खरीद हो रही है। ऐसे में किसानों को अब धान बेचने के लिए भटकना पड़ रहा है। चहनियां संवाददाता के अनुसार स्थानीय धान क्रय केंद्र पर धान खरीद अत्यंत धीमी गति से हो रही है। ऐसे में किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। ताराजीवनपुर संवाददाता के अनुसार साधन सहकारी समिति धूस खास और डिग्घी पर अधिकारियों ने कांटा शून्य होने का बहाना बनाकर पांच दिनों से धान खरीद बंद कर दी है। इसको लेकर किसान काफी परेशान है।
विज्ञापन

इस संबंध में डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 28 फरवरी तक धान खरीद होनी है। कई केंद्रों के बंद होने से खरीद धीमी हुई है लेकिन लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed