फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PAC training center to be built on 128 big land in Chafedia

पचफेडिया में 128 बीघे जमीन पर बनेगा पीएसी का ट्रेनिंग सेंटर

Thu, 10 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
PAC training center to be built on 128 big land in Chafedia
पेज दो के लिए लीड
विज्ञापन

चफेड़िया में 128 बीघे भूमि पर बनेगा पीएसी का ट्रेनिंग सेंटर
जमीन की गई चिह्नित, जल्द शुरू होगा अधिग्रहण, शासन को भेजी गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारगंज। चकिया में सीआरपीएफ का प्रशिक्षण केंद्र बनने की शुरूआत होने के साथ ही अब शिकारगंज के पचफेड़िया गांव में पीएसी का ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। राजस्व विभाग ने पचफेड़िया में 128 बीघा भूमि चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
नक्सल क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के तलाशने का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत चकिया विकास खंड के पचफेड़िया गांव के अंतर्गत ढोलकिया बस्ती में पीएसी का ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। वाराणसी के भुल्लनपुर और रामनगर के बाद चंदौली में यह पीएसी का पहला पीएसी ट्रेनिंग सेंटर होगा। जहां जवानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके तहत राजस्व विभाग ने कई किसानों की भूमि सहित सरकारी भूमि को चिह्नित कर लिया है। । ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए 128 बीघे भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों से वार्ता भी लगभग पूरी हो चुकी है और किसान भी जमीन देने को तैयार हैं। अब शासन से हरी झंडी मिलते ही सेंटर के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद ट्रेनिंग सेंटर बनाने का काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट......
नक्सल क्षेत्र में खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
शिकारगंज। अत्यंत पिछड़े व पहाड़ी क्षेत्र में पीएसी ट्रेनिंग सेंटर बनने से वहां के लोगों के लिए नए रोजगार का सृजन होगा। इससे पहले चकिया में दो मार्च 2019 को तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 74 हेक्टेयर में सीआरपीएफ सेंटर के निर्माण की सौगात दी थी। अब वहां पीएसी का सेंटर बनने से नक्सल क्षेत्र में रोजी-रोजगार के अवसर मिलेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सली हमले में गई थी पीएसी जवानों की जान
शिकारगंज। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 19 नवंबर 2004 को बड़ी नक्सली घटना हिनौत घाट में हुई थी। नक्सलियों ने पुलिया पर बारूदी सुरंग बिछाकर जंगल में सर्च करने जा रहे पीएसी के करीब 16 जवानों की हत्या कर दी थी। तब से नक्सल क्षेत्र में सीआरपीएफ कैँप कर रही थी। इसके बाद वहां की स्थिति सुधरी और लोग मुख्यधारा जुड़ने लगे। लेकिन ब वहां पीएसी सेंटर बनने से वहां विकास की गति तेज होगी।
कोट...
पीएसी द्वितीय वाहिनी का ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए पचफेड़िया गांव के ढोलकिया बस्ती में 128 बीघे भूमि चिह्नित कर ली गई है। उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। फूलचंद यादव, तहसीलदार, चकिया

पीएसी ट्रेनिंग सेंटर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसकी मंजूरी मिल गई है। ट्रेनिंग सेंटर बनने से पिछड़े क्षेत्र के गरीबों को रोजगार मिलेगा। साथ ही क्षेत्र का विकास होगा। शारदा प्रसाद, विधायक, चकिया
रिपोर्ट- विजय विश्वकर्मा
संपादन- धनंजय
बाइट- 1704
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed